फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Contracted buses will be included in the roadways fleet

हाथरस : अनुबंधित बसें रोडवेज बेड़े में होंगी शामिल

Tue, 06 Sep 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Contracted buses will be included in the roadways fleet
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में जल्द अनुबंधित बसें शामिल होंगी। हाथरस डिपो में बसों को बढ़ाने के लिए प्राइवेट बस संचालकों से आवेदन लिए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह व एआरएम शशी रानी ने प्राइवेट बस संचालकों के साथ कार्यालय में बैठक की।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जिनमें 12 बसें सामान के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शासन से आए आदेश के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में रोडवेज एआरएम शशी रानी व एआरटीओ प्रशासन ने निजी बस चालकों से बस संचालन के लिए वार्ता की। उनसे अनुबंध के लिए आवेदन करने के लिए कहा। इन बसों को नियत मार्गों पर चलाया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि निजी बसों को अनुबंध के साथ रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। बस संचालकों से अनुबंध के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed