फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Contract worker's feet scorched due to current in the line

हाथरस : लाइन में करंट आने से संविदा कर्मी के पांव झुलसे

Sun, 27 Feb 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Contract worker's feet scorched due to current in the line
हाथरस : करंट से झुलसकर घायल हुआ संविदा विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के पार्क में लगे ट्रांसफॉर्मर के तारों पर शनिवार की सुबह काम करते समय लाइन में करंट आने से संविदा कर्मी के पांव बुरी तरह झुलस गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे एकाएक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से लाइन में ब्रेक डाउन होने की वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तक कई बार बिजली आपूर्ति को चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह कई फीडर तो चालू हो गए, लेकिन पार्क का फीडर चालू नहीं हो पाया। पार्क के फीडर को चालू करने के लिए संविदा लाइन कर्मी गजेंद्र और राहुल वहां गए तो पा
विज्ञापन

या कि रस्सी में बंधी चप्पल लाइन पर पड़ी हैं। गजेंद्र ऊपर चढ़ गया। जैसे ही उसने भीगी रस्सी को छुआ तो उसमें आ रहे करंट से वह ऊपर ही चिपक गया। नीचे से राहुल तुरंत ऊपर चढ़ा और किसी तरह उसे अलग करके नीचे लाया। इस दौरान गजेंद्र निवासी गांव नगला गुलाबी के दोनों पांव बुरी तरह झुलस गए। इस दुर्घटना की वजह से इस फीडर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed