फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Construction of pond overbridge can be completed in three months

हाथरस: तीन माह में पूरा हो सकता है तालाब ओवरब्रिज का निर्माण

Fri, 29 May 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Construction of pond overbridge can be completed in three months
हाथरस: तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का मुआयना करते विधायक हरीशंकर माहौर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की जनता व राहगीरों को जाम से निजात दिलाने के लिए तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण तीन माह के अंदर पूरा होने की संभावना है। इसे लेकर सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री के बारे में जानकारी ली। सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने के लिए पत्रों को भी देखा। विधायक हरीशंकर माहौर ने राज्य सेतु निगम से कहा है कि ओवरब्रिज निर्माण में मानक का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। किसी भी तरह की हीलाहवाली न की जाए। उन्होंने कहा है कि ओवरब्रिज के दोनों ओर की सर्विस रोड को तत्काल प्रभाव से निर्माण कराकर उन्हें शीघ्र से शीघ्र चालू किया जाए, जिससे शहर की जनता को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन

विधायक को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के एसके सुमन और जेई सुनील कुमार ने बताया कि सेतु निगम द्वारा किए जा रहा कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। निगम द्वारा अपने कार्य को डेढ़ से दो माह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस हिस्से में रेलवे द्वारा पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा, उसके अलावा निगम द्वारा कार्य लगभग समापन की ओर है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन माह में सभी कार्य पूर्ण होने की संभावना है, जबकि रेलवे की ओर से किए जाने वाले कार्य के तहत निर्माणाधीन लोहे का पुल भी तैयार है। इसके शीघ्र ही भोपाल से आने के बाद उसे यहां पर लगाकर कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा सदर विधायक को पुल निर्माण संबंधित फाइल भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक द्वारा सर्विस रोड निर्माण में गिट्टी और डामर का काम भी मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीश चंद्र, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य , भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, भगवानदास माहौर , सभासद निशांत उपाध्याय, नारायण लाल, प्रदीप शर्मा, श्री भगवान वर्मा, भाजपा शहर महामंत्री दिनेश शर्मा, शिवशंकर गुलाठी, विवेक गुप्ता, जितेंद्र कुमार जीतू, ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद शर्मा सभासद, संजय सक्सेना सभासद, श्याम अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, मनोज वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed