फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Connection not given even in Amrit scheme, hand pump is also bad

हाथरस : अमृत योजना में भी नहीं दिए कनेक्शन, हैंडपंप भी खराब

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Connection not given even in Amrit scheme, hand pump is also bad
वार्ड - 24 में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के लोगों को भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के वार्ड नंबर 24 में अमृत योजना के तहत ज्यादातर लोगों को कनेक्शन नहीं मिले हैं और छह इंडिया मार्क हैंडपंप भी खराब हैं। बिजली गुल होने पर सबमर्सिबल भी नहीं चल पाते हैं। लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
शहर के अधिकांश अति व्यस्त घंटाघर, बेनीगंज, हलवाईखाना व आसपास के इलाके में दस हैंडपंप लगे हुए हैं। जिसमें छह हैंडपंप खराब है। वहीं अमृत योजना के तहत कई गलियों में पाइपलाइन डाल दी गई है। इस पाइप लाइन से लोगों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस कारण लोगों जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद अभी तक लोगों कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। - प्रमोद शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमारे वार्ड में अधिकांश हैंडपंप खराब हालत में है। इस कारण पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन हैंडपंप की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। - अर्पित।
- गर्मी में पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। इसके बाद पालिका प्रशासन ने हैंडपंप को सही कराने की सुध नहीं ली है। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाल दी। सड़क भी मानक के अनुरूप सही नहीं की गई है। कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। - अजीत
- हमारे वार्ड में दस हैंडपंप लगे हुए हैं। जिसमें छह खराब है। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद अभी तक कई मोहल्लों में लोगों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - राजेंद्र गोयल, सभासद।

- हैंडपंप की मरम्मत का काम चल रहा है। जहां ज्यादा समस्या है, वहां के लोग अवगत कराए। ताकि जल्द से जल्द हैंडपंप को दुरुस्त करा कर लोगों पर्याप्त जल का इंतजाम किया जाएगा। - सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed