{"_id":"6245de1ffa9ef75e3a4d2b8d","slug":"hathras-congressmen-staged-a-sit-in-protest-against-inflation-hathras-news-ali288238649","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
मंहगाई के विरोध में प्रर्दशन करते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड शहीद भगत सिंह पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे गरीब व मजदूर विरोधी बताया।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पार्टी के आह्वान पर जिले के ब्लॉक एवं नगरों में कांग्रेसियों ने अपने आवास के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर गैस सिलिंडर. तेल की टंकी एवं वाहनों पर माला पहना कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी और घरेलू सामान के मूल्यों में भयंकर वृद्धि हुई है।
सामान्य बीमारियों की दवाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय व्यक्ति का जीना मुश्किल हुआ है। जनता ने भाजपा को बहुत बड़ा बहुमत देकर सरकार बनाने का दूसरी बार मौका दिया है, लेकिन सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। धरना प्रदर्शन में लोगों के हाथ में तख्तियां लगी थी।
विज्ञापन
जिन पर पेट्रोल, डीजल रसोई गैस एवं रोजमर्रा की कीमतों को कम करो नारे लिखे हुए थे। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता अविनाश चंद्र पचौरी व संचालन जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्निहोत्री ने किया जिला।
धरने में हरि शंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, बृजमोहन शर्मा, रोशन लाल वर्मा, संदीप कश्यप, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, पन्नालाल, काजल चौधरी, चौधरी उदल सिंह, अजय दुबे, राकेश कुमार, नवल किशोर, संतोष उपाध्याय, शिवम, बीना गुप्ता, ऋषि कुमार कौशिक, सत्यप्रकाश रंगीला आदि थे।