{"_id":"5e2c8a148ebc3e4b0c3b25a7","slug":"hathras-congress-submits-memorandum-to-asp-to-protest-against-the-arrest-of-congress-leader-hathras-news-ali2250254113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस: सिकंदराराऊ में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते कांग्र?
- फोटो : HATHRAS
कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में एएसपी को सौंपा ज्ञापन
घटनाक्रम के बारे में दी जानकारी और नवेद पर पत्थरबाजी के आरोप को बताया झूठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवेद अहमद खान को पत्थरबाजी के आरोप में सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल और नवेद खां के परिजन यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
एएसपी को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा 20 दिसंबर को जो घटना घटित हुई है, वह आयोजक मंडल द्वारा कोई प्रायोजित नहीं थी न ही आयोजक मंडल और आयोजक मंडल के किसी साथी का कोई साथी उस घटना में शामिल था। आयोजन समिति के लोग अंदर नमाज अदा कर रहे थे। तब बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस निकालना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फायरिंग की। लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, लेकिन कोई भी आयोजन समिति का व्यक्ति पथराव में और शांति भंग में नहीं था।
उन्होंने कहा कि वहां के वरिष्ठ कांग्रेसजन व समिति के पदाधिकारी नवेद अहमद खान, नगर अध्यक्ष हसीन खान, अफजल कुरैशी, अखलाक भारती, निखिलवर्ती पाठक आदि लोग जनता को समझाने में लगे थे और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से नवेद अहमद का पूरा परिवार दहशत में है। ज्ञापन देने वालोें में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, शहर महिला अध्यक्ष सलमा बेगम, सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर पाराशर, अविनाश पचौरी, शशांक पचौरी एडवोकेट, शरद उपाध्याय नंदा, आदित्य शर्मा, हरिशंकर वर्मा, अखलाक भारती, मुस्तकीम, अफजल कुरैशी आदि मौजूद थे।