फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress candidate arrived to file nomination by bullock cart

हाथरस : बैलगाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

Tue, 01 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress candidate arrived to file nomination by bullock cart
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ आए लोगों को रोकने पर पुलिस से होती नोक-झोंक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कांग्रेस से सादाबाद व सिकंदराराऊ से घोषित प्रत्याशियों ने एक अलग ही अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सादाबाद प्रत्याशी मथुरा प्रसाद और कांग्रेस की सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से प्रत्याशी छवि वार्ष्णेय बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
कांग्रेस प्रत्याशी की बुग्गी को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। सिकंदराराऊ प्रत्याशी छवि वार्ष्णेय ने कहा कि इस महंगाई में बैलगाड़ी से ही नामांकन कर सकते हैं। पेट्रोल की महंगाई से गाड़ियों को खड़ा करना पड़ा है। मैं खुद भी विधानसभा के गांवों में पैदल यात्रा कर रही हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कमर तोड़ महंगाई से निजात दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थकों की पुलिस से हुई नोकझोंक
कांग्रेस प्रत्याशी जब अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट जा रहे थे तो उनकी बैरिकेडिंग के निकट पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। वहां हंगामा भी खड़ा हो गया। पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि नियम से अनुसार ही लोग कलेक्ट्रेट से अंदर जाने दिए जाएंगे। अन्य लोग अंदर नहीं जा सकते हैं। बाद में कुछ लोगों ने समर्थकों को समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed