{"_id":"62a0e68b4f5b4f0840554731","slug":"hathras-complete-the-construction-works-costing-more-than-50-lakhs-immediately-hathras-news-ali293443632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों को तत्काल करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों को तत्काल करें पूरा
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को लंबित, अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा करने को कहा।
उन्होंने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों आदि की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता सिंचाई को नहरों, रजबहों की पटरियों पर पौधरोपण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अभियंता लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों एवं अवशेष पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाते के लिए पूर्ण कराने व सड़कों की मरम्मत कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को संचालित अस्थायी, स्थायी गो-आश्रय स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा आवारा घूम रहे पशुओं को तत्काल पकड़कर संरक्षित कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाएं
जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा, राजकीय बालिका छात्रावास रति का नगला ब्लॉक हसायन, राजकीय बालिका छात्रावास सिकंदराराऊ, अग्निशमन केंद्र सासनी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का सुदृढ़ीकरण, राजकीय आईटीआई मेंडू, रेल ऊपरगामी सेतु का निर्माण जलेसर रोड सहपऊ, मिनी स्टेडियम मथुरापुर भरतपुर हाथरस, आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ चिरायल, आईटीआई सादाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्रावास हैं।