फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Commission's seal on the proposal to increase four polling places

हाथरस : चार मतदेय स्थल बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी आयोग की मुहर

Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Commission's seal on the proposal to increase four polling places
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले से भेजे गए चार बूथों को बढ़ाने के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग ने मुहर लगा दी है। अब तक जिले में 1,399 मतदेय स्थल थे, लेकिन अब 1,403 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया होगी। प्रशासन की ओर से इन मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया है।
जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से अधिक होने की स्थिति में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में तीन और हाथरस विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया था। इस क्रम में आयोग की ओर से चारों मतदेय स्थलों को बढ़ाए जाने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन

अब हाथरस विधानसभा क्षेत्र में एक और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में तीन मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। पहले जिले में 1,399 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया होनी थी, लेकिन अब आयोग की मुहर लगने के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1403 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed