फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Come forward to save the memories of Kaka: Bhatnagar

हाथरस : काका की स्मृतियों का सहेजने के लिए आगे आएं : भटनागर

Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Come forward to save the memories of Kaka: Bhatnagar
हाथरस : संगीत कार्यालय में काका हाथरसी के छविचित्र पर माल्यार्पण करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ओढ़पुरा तिराहा स्थित काका हाथरसी स्मारक भवन में काका हाथरसी के जन्म एवं अवसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंडलायुक्त डॉ. रविकांत भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। शुभारंभ अतिथियों ने काका हाथरसी की प्रतिमा व मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
डॉ. भटनागर कहा कि हाथरस के नाम को विश्व काव्य मंच पर काका ने पहचान दिलाई है। जिले के लोग इस स्मारक और काका की स्मृतियों को सहेजकर रखने के लिए आगे आएं। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा की यदि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई तो शीघ्र ही यहां एक म्यूजियम व ऊपर एक हॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अध्यक्षता काका हाथरसी स्मारक समिति के संरक्षक डॉ. एससी शर्मा ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम की श्रीराम काव्य पाठ जिला प्रतियोगिता के तीनों विजेता उन्नति भारद्वाज, कुमारी शांभवी और मंजू शर्मा को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल रहे डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. संतोष कुमार शर्मा, डॉ. कपिल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय कवि संगम के जिला संयोजक आशु कवि अनिल बौहरे ने किया। काव्य पाठ श्याम बाबू चिंतन, प्रदीप पंडित, चाचा हाथरसी, डॉ. कपिल शर्मा, गाफिल स्वामी, रामजीलाल शिक्षक, सत्यनारायण गौतम, उन्नति भारद्वाज, माधव शर्मा डॉ. उपेंद्र झा, देवी सिंह निडर, रोशनलाल वर्मा, दीपक रफी और राष्ट्रीय कवि संगम के जिला मीडिया प्रभारी रविकांत सिंह आदि कवियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. आरके भटनागर की पत्नी अनुपमा भटनागर, काका हाथरसी स्मारक समिति के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, दिनेश सेकसरिया, पूर्व सचिव बीपी सिंह, सुधाकर गौतम, बृजेश वशिष्ठ, दिलीप पोद्दार एडवोकेट आदि रहे। संचालन समिति के संयुक्त सचिव व संयोजक डॉ. प्रवीन देव रावत ने किया। कार्यक्रम में प्रशांत शर्मा ने काका का चित्र बनाकर प्रस्तुत किया।

काका वाली गली स्थित संगीत कार्यालय में भी काका का जन्म और अवसान दिवस मनाया गया। इस मौके पर काका के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में शरण गोपाल, उमा नेगी, लक्ष्मण सिंह, मोहित कुमार, दिलीप कुमार, मनीष कुमार आदि थे। संवाद

हाथरस : काका हाथरसी स्मृति भवन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत करते अतिथि।   संवाद

हाथरस : काका हाथरसी स्मृति भवन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत करते अतिथि। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed