{"_id":"6056416d8ebc3e8c955c102e","slug":"hathras-color-industry-rises-again-due-to-increasing-rate-of-corona-infection-hathras-news-ali2591360117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर से रंग उधोग पर फिर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर से रंग उधोग पर फिर संकट के बादल
विज्ञापन
हाथरस : शहर में तैयार होता गुलाल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर के चलते रंग उद्योग पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पिछले साल का दुकानदारों ने रंग कारोबारियों को भुगतान भी नहीं किया है। इस साल भी उद्यमियों को माल वापसी का डर सता रहा है। आर्डर में करीब चालीस प्रतिशत की कमी भी आ गई है। इसे लेकर रंग गुलाल कारोबारी काफी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस का रंग गुलाल पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। यहां से देश के हर स्थान पर रंग गुलाल की आपूर्ति होती है। बॉलीवुड में भी हाथरस का रंग गुलाल होली के त्योहार में चार चांद लगाता है। पिछले साल होली पर कोराना ने दस्तक दे दी थी। इस कारण रंग गुलाल की बिक्री प्रभावित हुई। अब फिर से महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण रंग उद्यमियों को चिंता सताने लगी है। पिछले साल तो दुकानदारों ने माल की वापसी भी की थी। इस बार भी रंग उद्यमी डरते डरते माल तैयार कर रहे हैं।
- पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते रंग गुलाल की खपत कम हुई थी। इस बार अन्य राज्यों में फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। इस कारण माल के आर्डर कम आ रहे हैं। - राम बिहारी, रंग उद्यमी
विज्ञापन
- होली को लेकर बीच में मार्केट में उछाल आया था। अब संक्रमण की दर बढ़ने से फिर से मार्केट डाउन हो गया है। इस बार करीब चालीस प्रतिशत आर्डर कम आ रहे हैं। - विनोद मित्तल, रंग उद्यमी।