फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cold fog again increased

हाथरस: घने कोहरे के साथ फिर बढ़ी सर्दी

Sat, 04 Jan 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cold fog again increased
हाथरस: कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन। - फोटो : HATHRAS
घने कोहरे के साथ फिर बढ़ी सर्दी
विज्ञापन

सड़कों पर रेंग-रेंगकर चले वाहन, दोपहर को धूप ने दी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सड़कों पर शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंग-रेंगकर चलते रहे। देरी से निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। पूरे दिन चलीं सर्द हवाएं लोगों को सर्दी का अहसास कराती रहीं। शाम को फिर से तापमान में गिरावट आने के साथ सर्दी बढ़ गई। लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखे।
पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई। शनिवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया। सर्द हवाओं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही थी। वाहन लाइट जलाकर गंतव्य की दूरी तय करते नजर आए। बर्फीली हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही थीं। सुबह करीब 11 बजे धूप निकली। तब जाकर लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली। लोग सर्दी से बचने के लिए धूप में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों से लदे हुए दिखे। शाम को तापमान में गिरावट आई तो घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम बदलने से संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed