फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Code of Conduct removed, development work will catch on

हाथरस : आचार संहिता हटी, विकास कार्य पकडे़ंगे रफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Code of Conduct removed, development work will catch on
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आदर्श आचार संहिता भी निष्प्रभावी हो गई है। इसके साथ ही पिछले दो महीने से रुके पड़े विकास कार्यों को फिर से रफ्तार देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लंबे समय से लंबित कई विकास के नए प्रोजेक्ट भी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक अमला अब फिर से लंबित नई परियोजनाओं की फाइलों को खंगालने में जुट गया है।
पूर्व में शासन स्तर से कई नई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण करीब दो माह से विकास कार्य थमे हुए थे। यहां तक कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से चल रहे कार्य भी रुक गए थे। अब मतगणना के बाद आचार संहित खत्म होते ही सभी अधिकारी अपने विभागों की लंबित और निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को रफ्तार देने की तैयारी में जुट गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी जल्द ही इन परियोजनाओं की समीक्षा और निगरानी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जिले में सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जिला कारागार निर्माण, न्यायालय भवन निर्माण के साथ साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के हैं। नई सरकार में इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। हालांकि उम्मीद है कि चूंकि प्रदेश में पुरानी सरकार ही वापस आई है, इसलिए इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने में अब और देरी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed