फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CMO knows the condition of Chief Minister's health fair

हाथरस : सीएमओ ने जाना मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हाल

Sun, 10 Jul 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CMO knows the condition of Chief Minister's health fair
हाथरस : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में मिलीं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
पीएचसी चंदपा के निरीक्षण में डॉ. सुनील वर्मा, फार्मासिस्ट हरेंद्र सिंह और स्टाफ नर्स मौजूद मिलीं। फार्मासिस्ट द्वारा बनाए गए स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी रजिस्टर एवं दवा वितरण रजिस्टर अपडेट मिले। पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया और वहां होने वाली जांचों के बारे में जानकारी ली। पैथोलॉजी लैब के लिए अलग रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एएनएम, आशा कार्यकर्ता को परिवार नियोजन को बढ़ाने के लिए गांव में जाकर बैठक करने के निर्देश दिए गए। नगरीय पीएचसी नगला रानी में भी सीएमओ को सब ठीक मिला। चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सामान को उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र कार्यालय में देने के लिए कहा गया, ताकि आवश्यक वस्तुएं एवं दवाएं समय पर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच सकें। नगरीय पीएचसी मधुगढ़ी में डॉ. चंद्रवीर सिंह, फार्मासिस्ट पवन कुमार शर्मा और एएनएम मौजूद मिले। अस्पताल में भ्रमण पंजिका रखने और उसमें बिना एंट्री के फील्ड में न जाने के निर्देश चिकित्साधिकारी व कर्मियों को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed