फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras CMO gave notice to NRHM clerk

RTI: सूचना का पत्र नहीं लेना एनआरएचएम लिपिक को पड़ा भारी, सीएमओ ने थमाया नोटिस, मांगा जवाब

Tue, 19 Mar 2024 05:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत लखनऊ निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एनआरएचएम पटल से संबंधित कुछ मांगी थी। आरोप है कि पटल बाबू द्वारा मांगी सूचना पर पत्र लेने से मना कर दिया गया।

विज्ञापन
Hathras CMO gave notice to NRHM clerk
नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने कार्य में अवेहलना करने पर एनआरएचएम पटल देखने वाली बाबू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पटल लिपिक पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना का पत्र नहीं लेने का आरोप है।

विज्ञापन


बता दें कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत लखनऊ निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एनआरएचएम पटल से संबंधित कुछ मांगी थी। आरोप है कि पटल बाबू द्वारा मांगी सूचना पर पत्र लेने से मना कर दिया गया। इस पर पीडि़त व्यक्ति द्वारा इस मामले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह से शिकायत की थी। इस पर सीएमओ द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पटल लिपिक को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


नोटिस में पटल बाबू को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आपके द्वारा कार्य में अवेहलना की जा रही है। इस संबंध में अपना जवाब प्रस्तुत करें। सीएमओ द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह का कहना है कि बाबू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed