{"_id":"5f99ae5e8ebc3ec5ed5ab98f","slug":"hathras-clean-water-and-light-arrangements-on-valmiki-jayanti-hathras-news-ali247440195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: वाल्मीकि जयंती पर करें सफाई, पानी, प्रकाश के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: वाल्मीकि जयंती पर करें सफाई, पानी, प्रकाश के इंतजाम
विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ को कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पानी और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ आरबी भास्कर ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं।
उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्रीराम के जीवनकाल में की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाएगी।