फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Child forest will be built in schools, Kaka Hathrasi forest will be developed

हाथरस : स्कूलों में बनेंगे बाल वन, काका हाथरसी वन होगा विकसित

Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Child forest will be built in schools, Kaka Hathrasi forest will be developed
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में आज से पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। पौधरोपण का लक्ष्य पिछली बार से ज्यादा है। इस बार 25 लाख 70 हजार 760 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में वन विभाग के अलावा 21 विभागों को जोड़ा गया है। इस बार हास्य व्यंग्य के कवि काका हाथरसी के नाम पर भी वन विकसित किया जाएगा तो वहीं, स्कूलों में बाल वन बनाए जाएंगे।
वन विभाग हर साल अन्य विभागों के सहयोग से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाता है। इस बार भी यह चार चरणों में चलेगा। अभियान में वन विभाग के अलावा 21 अन्य विभाग भी जुटे हैं। सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए स्थल चयनित कर लिए गए हैं। नर्सरी से पौधरोपण वाले स्थानों पर पौधे मंगवा लिए गए। इस बार स्कूलों में बाल वन, सीवेज फार्म भूमि पर काका हाथरसी वन भी बनाया जाएगा। इसके अलावा छायादार, फलदार, शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों व वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस में इन स्थानों पर बनेंगे वन
- स्कूलों में बीएसए द्वारा बाल वन बनाया जाएगा। इसमें फलदार, शोभाकार, छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
- डीआईओएस द्वारा बागला इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों में युवा वन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सात कॉलेज चयनित किए गए हैं।
- डीएचओ द्वारा फल वाटिका लगाई जाएगी। इसके लिए दस जगहों को चयनित किया गया है।
- पालिका अधिकारी द्वारा किला परिसर में पौधरोपण कर दाऊजी वन बनाया जाएगा।
- पालिका ईओ की देखरेख में जलेसर रोड सीवेज फार्म की भूमि पर काका हाथरसी वन विकसित किया जाएगा।
- सासनी के सुसायत में दस हजार छायादार व फलदार पौधे रोपने के साथ शक्ति वन बनाया जाएगा।
- सासनी के सुसायत में करोड़ों की लागत से नगर वन बनाया जाएगा। इसके काम की जल्द शुरुआत होगी।
देखभाल के अभाव में नष्ट हो गए पौधे
पिछले साल शासन ने यहां वन विभाग सहित अन्य विभागों को 24 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया था। इसमें अन्य विभाग की जुटे थे। पौधे तो रोप दिए गए लेकिन इनकी देखभाल नहीं की गई। कुछ की सिंचाई नहीं हुई तो कुछ की सुरक्षा नहीं हुई।

अधिकांश पौधों में ट्री गार्ड नहीं लगाए गए। ऐसे में ज्यादातर पौधे उजड़ गए या सूख गए। कुछ को पशुओं ने अपना निवाला बना लिया। डीएफओ डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि इस बार पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई जा रही है। सुरक्षा खाई खुदवाई जा रही है। उनका कहना है कि पिछले साल भी सर्वे कराया गया तो उसमें सभी पौधे सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed