{"_id":"5e2c85368ebc3e99f1005305","slug":"hathras-checking-in-many-areas-power-theft-caught-in-20-houses-hathras-news-ali225023168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कई इलाकों में की चेकिंग, 20 घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कई इलाकों में की चेकिंग, 20 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
हाथरस: शहर में चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम।
- फोटो : HATHRAS
चेकिंग में 20 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
संयुक्त चेकिंग अभियान से बकायेदारों व चोरों में मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के कई इलाकों में शनिवार की सुबह बिजली बिजली टीम ने 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। संयुक्त बिजली चेकिंग अभियान को लेकर बकायेदारों व बिजली चोरों में खलबली मची रही।
शहर में बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है। बिजली चोरी को रोकने के लिए अफसरों ने साफ शब्दों में कहा कि जहां बिजली चोरी की सूचना मिले तत्काल छापे मारे जाएं। हर रोज सुबह चेकिंग अभियान चलाया जाए।
इस क्रम में एक्सईएन सुभाष चंद्रा के निर्देश पर एसडीओ एसएन पांडेय और एसडीओ पवन वर्मा ने जगीपुर, आदर्श नगर, गोशाला ढकपुरा रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 20 लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चलती पाई। चेकिंग के दौरान श्रीकांत, प्रियरंजन, वासुदेव आदि मौजूद थे।