फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cheap onion and tomato will be sold by putting counter in the market

हाथरस : मंडी में काउंटर लगाकर बिकेगा सस्ता प्याज व टमाटर

Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cheap onion and tomato will be sold by putting counter in the market
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर लोगों को टमाटर व प्याज खरीदने में अब अधिक जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। मंडी प्रशासन द्वारा हाथरस, सासनी और इगलास की मंडी में काउंटर लगाकर सस्ते दामों पर प्याज और टमाटर बिकवाए जाएंगे। प्याज 35 रुपये व टमाटर 40 रुपये प्रति किलो की दर से ग्राहकों को मिलेगा। हालांकि बाजार की कीमतों के हिसाब से काउंटर पर बिकने वाले प्याज और टमाटर की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
उल्लेखनीय कि बाजार में फुटकर में टमाटर 80 रुपये व प्याज करीब 50 रुपये किलो बिक रहा है। अब मंडी प्रशासन द्वारा लोगों को सस्ती दर पर सुबह सात बजे नौ बजे तक काउंटर लगाकर प्याज और टमाटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन काउंटरों पर लोगों को 40 रुपये प्रति किलो टमाटर व 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाथरस मंडी में दो, सासनी मंडी में एक और इगलास मंडी में एक काउंटर लगाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि आमजन को उचित मूल्य पर प्याज व टमाटर उपलब्ध कराने के लिए काउंटर लगाए जाएंगे। जहां लोग खरीदारी कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed