{"_id":"62c1b764c1654c4a8f175af2","slug":"hathras-challan-of-five-women-for-indecency-and-uproar-with-police-hathras-news-ali2952506171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस से अभद्रता व हंगामे पर पांच महिलाओं का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस से अभद्रता व हंगामे पर पांच महिलाओं का चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर इलाके के अहियापुर में हुए विवाद के बाद पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। उसे छुड़वाने के लिए यहां आईं महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की और हंगामा किया। पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया है।
कोतवाली सदर इलाके के अहियापुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पक्ष में कई महिलाएं देररात कोतवाली सदर पहुंच गईं और उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगीं।
यहां हंगामा करते हुए महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने शारदा देवी पत्नी राजकुमार, पूनम देवी पत्नी त्रिलोकी, नीलम पत्नी मोनू, ओमवती देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद, सुमन देवी पत्नी कमल सिंह निवासी अहियापुर का शांतिभंग में चालान कर दिया।