{"_id":"6131113d8ebc3eb626306da7","slug":"hathras-chairman-sought-clarification-from-eo-on-problem-in-payment-shaphu-news-ali272176331","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भुगतान में समस्या आने पर चेयरमैन ने ईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भुगतान में समस्या आने पर चेयरमैन ने ईओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित निविदा के भुगतान में तकनीकी समस्या आने पर चेयरमैन ने ईओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि ईओ तीन दिन के अंदर नगर पंचायत कार्यालय में अद्योहस्ताक्षरी स्पष्टीकरण सुनिश्चित करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें बिना अधिशासी अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के ही जिले के अखबारों में ईओ ने निविदा प्रकाशित कराई थी।
ईओ ने नौ अगस्त को जिले में प्रकाशित होने वाले दो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में नगर पंचायत के विकास कार्यों की निविदा प्रकाशित कराई थी। निविदा प्रकाशन होने के बाद अब उसके भुगतान होने में तकनीकी समस्या पैदा हो गई है।
नगर पंचायत में भुगतान करने के लिए जिस तिथि को निविदा प्रकाशित हुई हैं उससे पहले निविदा का भुगतान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी का डिजिटल हस्ताक्षर होना आवश्यक है। निविदा निकालने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर को कंप्यूटर स्वीकृत नहीं करता है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर चेयरमैन विपन वशिष्ट ने ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि दैनिक समाचार पत्रों में आने वाले व्यय की धनराशि क्यों न उनके वेतन से ली जाए? चेयरमैन ने कहा है कि ईओ को तीन दिन में समुचित स्पष्टीकरण कार्यालय में अद्योहस्ताक्षरी कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।