फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Certificate of vaccination given on the net without getting vaccinated

हाथरस : बिना टीका लगवाए ही नेट पर वैक्सीनेशन का दिया प्रमाण पत्र

Wed, 05 Jan 2022 08:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Certificate of vaccination given on the net without getting vaccinated
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि बिना टीकाकरण के ही वैक्सीनेशन के संदेश पहुंच रहे हैं और नेट पर प्रमाण पत्र लोड हो रहे हैं। अब एक और छात्र के साथ यह मामला सामने आया है। शासन की ओर से 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इन निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के वैक्सीनेशन शुरू कराया गया है। इस दौरान एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम विकास अधिकारी यतेंद्र कुमार सिंह का पुत्र वैभव सिंह 11 वीं कक्षा में सेंट फ्रांसिस में पढ़ता है। वैभव सिंह ने बताया कि मैंने चार जनवरी को वैक्सीन नहीं लगवाई हैं।
विज्ञापन

लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी तरीके से मुझे वैक्सीनेटेड दिखा दिया है। ऑनलाइन वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। वैभव ने कहा है कि जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस तरह की गड़बड़ी रोकी जानी चाहिए। इसी तरह की शिकायत मंगलवार को आरपीएम स्कूल के एक छात्र मयंक राज लवानिया व उसके पिता केके शर्मा ने सीएमओ ऑफिस पहुंच कर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिलसिले में सीएमओ डॉ.सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि यह गलती पोर्टल से हो रही है। जो उनके हाथ में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिकायत करने वाले छात्र का टीकाकरण करा दिया गया है। जिन लोगों के पास गलती से वैक्सीनेशन का मैसेज आ गया है और उन्होंने टीका नहीं लगवाया है। वह टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed