फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Central government anti-farmer, failed in policy making

हाथरस : केंद्र सरकार किसान विरोधी, नीति निर्धारण में विफल

Sat, 20 Nov 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Central government anti-farmer, failed in policy making
हाथरस : पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार नीति निर्धारण में पूरी तरह विफल है और किसान विरोधी है, इसलिए इस सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े। यह बातें आगरा रोड स्थित कांग्रेस के शिविर कार्यालय पर वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
इन पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे विपक्ष को एकजुट कर तीनों कृषि काले कानून के खिलाफ किसानों का साथ दिया। इसी वजह से केंद्र सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़े। पदाधिकारियों ने कहा कि 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। सरकार मौन धारण रखे बैठी रही। इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों के परिवारों को जो शहीद हुए हैं। उनके परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा दें सरकारी नौकरी दे। इन पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं को आज विजय दिवस के रूप में विजय प्रतिज्ञा यात्रा एवं नुक्कड़ सभाओं को विजय सभा का रूप दिया गया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, राधेश्याम अग्निहोत्री, सत्यम वशिष्ठ, हरीशंकर वर्मा, रोहन कर्दम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed