फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Celebrate all festivals together

हाथरस : सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं

Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Celebrate all festivals together
त्योहार को लेकर कोतवाली पर होती शांति समिति की बैठक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली में बृहस्पतिवार को पुरदिलनगर और सिकंदराराऊ की शांति समिति की बैठक हुई। इसमें शामिल गणमान्य नागरिकों से अक्तूबर माह में पड़ने वाले सभी धर्मों के त्योहारों को कोरोना से बचाव के साधनों को अपनाते हुए आपस में मिल-जुलकर मनाने की अपील की गई।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार और सीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अक्तूबर माह में हिंदू और मुसलिम समुदाय के अनेक पर्व हैं। यह त्योहार हमें शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं। हमें इन्हें मिल-जुलकर मना कर इनकी गरिमा कायम रखनी चाहिए। नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि पर्वों के मद्देनजर नगर की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नालियों की प्रतिदिन सफाई के लिए एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया जाए। नागरिकों ने अनेक सुझाव और समस्याएं बैठक में रखीं।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल सेंगर, कोतवाल प्रवेश राणा, राजेंद्र प्रकाश, हरीश कुमार गोयल, संतोष पाथौर, संजीव जाखेटिया, संजीव शर्मा, रोबिन पाथौर, इकराम अली, अयूब, विवेक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा पंकज गुप्ता, दाऊदयाल वार्ष्णेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, जितेंद्र चौधरी जीतू, वैभव गुप्ता, भगवानदास माहौर, हरिओम यादव, मनोज पंडित, वीरेंद्र कुमार, शहजाद, कमल जाखेटिया, राधेश्याम चेचाणी, विष्णुकांत राठी, नवेद अहमद, मुवीन, राधे, प्रवीण कुमार, हुकम सिंह, ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसौदिया, अभिषेक सभासद, मुकुल गुप्ता, दीपेश वाल्मीकि, रोहित कुमार वाल्मीकि, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, गंगाराम, सौरभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed