फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CCTV cameras will be installed at main intersections

हाथरस : मुख्य चौराहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CCTV cameras will be installed at main intersections
हाथरस : चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए निरीक्षण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के मकसद से नगर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न चौराहों का सौंदर्यीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है। इन चौराहों पर स्वच्छता व सौंदर्यीकरण की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे है।
नगर पालिकाध्यक्ष ने आगे बताया कि महावीर चौक नयागंज व मस्जिद वाले चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नगर में सौंदर्यीकृत चौराहों की एक ओर जहां सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी वहीं शहर के लोग भी सहयोग करें। चौराहों पर कूड़ा-करकट ना फैलाएं।
विज्ञापन

पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े अथवा कागज के थैले का इस्तेमाल करें। इस कार्य में अपने साथ साथ और लोगों को भी जागरूक करें। उनके साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अनिल कुमार, सीएसआई राम बहादुर पटेल, नगर पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed