फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Causes of accidents in the district becoming black spots

हाथरस: जिले के ब्लैक स्पॉट बन रहे हादसों की वजह

Wed, 19 Feb 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Causes of accidents in the district becoming black spots
हाथरस: नगला तंदुला के तीन युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : HATHRAS
जिले के ब्लैक स्पॉट बन रहे हादसों का सबब
विज्ञापन

संकरी पुलिया, रात्रि में बाइक से सफर भी रहा दुर्घटना का मुख्य कारण
पूरे दिन शादी वाले घर में मचा रहा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मथुरा रोड पर मुरसान के निकट करवन नदी से पहले स्पीड ब्रेकर पर सोमवार की मध्य रात्रि हुए दर्दनाक हादसे की वजह इस नदी की संकुचित पुलिया भी रही। यह इस रोड पर ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है और इस पर अक्सर हादसे होते हैं। इसके चौड़ीकरण के काम में लेटलतीफी बरती जा रही है। मध्य रात्रि में तीनों युवक बाइक पर सवार होकर हाथरस के लिए आ रहे थे और यही इनके लिए जानलेवा साबित हुआ। शादी वाले घर में तीन मौतों के बाद कोहराम मचा रहा। गांव में मातम छाया रहा।
मुरसान रोड पर करवन नदी पुलिया, सिकंदराराऊ रोड पर सोखना पुलिया का चौड़ीकरण का काम आज भी लटका हुआ है। मंगलवार को करवन नदी की संकरी पुलिया इस हादसे का मुख्य कारण रही। वहां पहले स्पीड ब्रेकर लगे हुए हैं और रात्रि में यह दिखाई भी नहीं देते। पुलिया इतनी संकरी है कि वहां वाहन अक्सर फंस जाते हैं और हादसे होते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि में इसकी वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। यह तीनों लग्न समारोह में शामिल होेकर लौट रहे थे। जिस परिवार में यह समारोह था, वहां कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं। तीनों के शवों पर उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed