फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Caught 73 ganja and three ganja smugglers including two vehicles

हाथरस: 73 किलो गांजा व दो गाडिय़ों सहित तीन गांजा तस्कर पकड़े

Sat, 25 Jan 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Caught 73 ganja and three ganja smugglers including two vehicles
हाथरस: पुलिस की हिरासत में गांजा तस्कर। - फोटो : HATHRAS
73 किलो गांजा व दो गाड़ियों सहित तीन तस्कर पकड़े
विज्ञापन

उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली-हरियाणा में करते थे सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके पास से 73 किलो गांजा, दो कार बरामद की हैं। पुलिस को इनसे तीन मोबाइल फोन और साढ़े 29 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। यह शातिर उड़ीसा से गांजा लाते थे और फिर इसे हरियाणा, दिल्ली, फरीदाबाद व आसपास के इलाकों में पूरे नेटवर्क के साथ खपाते थे। यह शातिर इस माल को खपाने ले जा रहे थे कि इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुुलिस को अंदेशा है कि इन शातिरों का नेटवर्क हाथरस व आसपास के जिलों में भी है। ऐसे में यह शातिर इस माल को यहां भी खपाने लाए थे।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा व सीओ सदर रामशबद यादव ने इस गैंग का खुलासा करते हुए कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई सत्यपाल सिंह, एसआई विपिन यादव, अशोक कुमार, रामवीर सिंह, शीलेश कुमार व देवव्रत ने घेराबंदी कर अलीगढ़ रोड पर रुहेरी तिराहा से तीनों शातिरों को दो कार सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए गांजा तस्करों में मुकेश नारंग पुत्र कीमती लाल निवासी पुष्पांजली एंक्लेव पीतमपुरा नई दिल्ली, नितिन बग्गा पुत्र नवनीत कुमार बग्गा निवासी ओमेक्स सिटी सोनीपत हरियाणा और मुकेश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी गहलव थाना बहीम पलवल हरियाणा का नाम शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 38 पुलिंदा गांजा (73 किलोग्राम) और एक स्कोडा व एक क्विड कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed