फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Caste factor has always dominated the Sikandrarau municipality seat

हाथरस : सिकंदराराऊ नगर पालिका सीट पर जाति फैक्टर हमेशा से रहा है हावी

Tue, 06 Dec 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Caste factor has always dominated the Sikandrarau municipality seat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित होने पर सभी पार्टियां नए सिरे से बिछात बिसानी शुरू कर दी है। पार्टियां हर हाल में जिताऊ प्रत्याशी पर ही दांव खेलने की सोच रहे हैं। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर लगी हुई है कि भाजपा इस बार पुराने ही प्रत्याशी को मैदान में लाएगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। अभी तक के माहौल को देखते हुए तो यहीं लग रहा है कि भाजपा पुराने चेहरे को ही वरीयता दे सकती है।
सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव हमेशा से कांटे का रहा है। यहां जाति फैक्टर काफी हावी रहता है। यहां से पहली बार सरताज अली चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। उसके बाद उनकी पत्नी नसीम सरताज ने महिला सीट हो जाने के बाद जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा के विजयभारत कुलश्रेष्ठ निर्वाचित हुए। सामान्य महिला सीट होने पर भाजपा से विपिन वार्ष्णेय की पत्नी वर्षा वार्ष्णेय जीती थीं। इससे पहले इकराम की पत्नी फानूस ने सीट जीती। पिछली एससी सीट से इकराम ने सरोज देवी को अपने दम पर जिताया था।
विज्ञापन

अब चूंकि सीट अनारक्षित हो गई है तो यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय पर दांव खेलेगी या किसी नए को मैदान में उतारेगी। अन्य नये संभावित दावेदारों में पंकज गुप्ता बताए जा रहे हैं। इन्हें विधायक वीरेंद्र राना का करीबी बताया जाता है। इसके अतिरिक्त भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, गिरीश मोहन गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय पिंटू नेता, महिला नेता मीरा माहेश्वरी का नाम प्रकाश में आ रहा है। भाजपा संगठन भी मानता है कि उसे हर हाल में जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारना है। यहां न विकास मुद्दा है और न हीं प्रत्याशी की विशेषता। यहां पर जाति फैक्टर हमेशा से हावी रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed