फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case registered for molestation and assault

हाथरस : छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Case registered for molestation and assault
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ की गई छेड़खानी व अभद्रता को लेकर एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस नामजद लोगों की तलाश में जुटी है। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।
पिछले दिनों एक किशोरी ने कोतवाली सदर में तहरीर दी थी, जिसमें उसने कहा था कि पांच फरवरी की दोपहर को वह अपने घर के पास ही कंडे पाथ रही थी। इस बीच वहां पर पास की ही एक कॉलोनी में रहने वाला युवक अपने साथ दो अन्य साथियों को कार में लेकर आया। अश्लील टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर नामजद ने उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर तमंचा और पिस्टल दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन

जाते-जाते पेट में ईंट मारकर नामजद अपने साथियों के साथ भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी कार में पुलिस का सायरन लगा रखा है। आए-दिन गांव में आकर वह पुलिस का सायरन बजाकर लोगों को डराता-धमकाता है। तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर प्रभारी रवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed