फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed against unknown for killing old woman

हाथरस : वृद्धा की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed against unknown for killing old woman
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला प्राण में घर में बक्से में मिले वृद्धा के शव मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कमलेश (65) पत्नी अतर सिंह मंगलवार की शाम को लापता हो गई थी। गांव मढ़ाका में उनकी छोटी बहन विमला को इस बात की सूचना मिली तो वह कमलेश के घर आ गई। घर पर कमरे में एक बक्से में कमलेश का शव मिला। विमला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्क्वाइड ,फोरेंसिंक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच की गई।
विज्ञापन

सीओ सादाबाद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वृद्धा का उसके भतीजे से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। उसके कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। कोतवाल मनोज कुमार कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान चंदन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed