फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed against four people in former head murder case

हाथरस : पूर्व प्रधान हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Jun 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed against four people in former head murder case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

हाथरस रोड पर नहर से आगे रजबहे के किनारे मंगलवार की शाम को गोलियों से भूनकर गांव कमालपुर के पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव की हत्या के मामले में उनके पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस पूरी रात घटना के संबंध में तहरीर का इंतजार करती रही, लेकिन पीड़ित पक्ष ने बुधवार की सुबह तहरीर दी। तब जाकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। यह टीमें हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं।
कोतवाली में मृतक के पुत्र विक्की ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 31 मई की शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अपने पिता रामखिलाड़ी यादव पुत्र अजब सिंह निवासी गांव कमालपुर के साथ अपने गांव वापस आ रहा था। एक बाइक पर उसके पिता अपने साथी मुनेश शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी गांव नगला बिजन के साथ थे और दूसरी बाइक पर वह और उसके चाचा संजू उर्फ नेत्रपाल पुत्र ठाकुरदास चल रहे थे। उसके पिता की बाइक उनकी बाइक के आगे चल रही थी।
विज्ञापन

जैसे ही वह लोग नहर पुल के आगे पहुंचे, गांव नगला बिजन मोड़ पर सुबोध उर्फ पिंटू, प्रबोध उर्फ सिंटू पुत्रगण सर्वेश यादव निवासी गांव नगला हरी, अशोक यादव पुत्र थान सिंह निवासी गांव सराय एवं पीतांबर पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव कमालपुर आए और उसके पिता को बाइक से खींचकर सभी ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इन लोगों ने उनकी तरफ भी हवाई फायर किए और बाइकों पर गांव खेरिया की तरफ भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
कोतवाली पुलिस रात से ही हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई थी। शक के आधार पर रात में ही कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर रात में ही दे दी जाती तो कई नामजदों की गिरफ्तारी रात में ही हो जाती।
घटना के खुलासे के लिए लगाईं पांच टीमें
पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए इसके खुलासे और नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। एक टीम एसओजी हाथरस, एक टीम कोतवाल प्रवेश राणा, एक टीम सर्विलांस और एक टीम दूसरे थाने की लगाई है। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपने मुखबिर लगा दिए हैं। जल्द ही परिणाम सामने होगा।

गमगीन मोहौल में हुआ अंतिम संस्कार।
मृतक पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी का अंतिम संस्कार बुधवार की दोपहर को गमगीन माहौल में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पूरा माहौल महिलाओं के करुण-क्रंदन से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed