{"_id":"62cb211d07912275997054e2","slug":"hathras-case-filed-against-11-people-in-dispute-over-goat-hathras-news-ali2957686167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकरे को लेकर हुए विवाद में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकरे को लेकर हुए विवाद में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में बकरे द्वारा पेड़ खाने के बाद हुए शनिवार को हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी इकरार पुत्र अबरार का बकरा पड़ोसी के बगीचे के पेड़ को खा गया। इसे लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडा और सरिया लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां गांव के लोग तितर-बितर हो गए। मारपीट में घायल इकरार पुत्र अबरार को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किया गया।
दूसरे पक्ष से घायल कल्लो पत्नी रफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक पक्ष के अबरार की तहरीर पर हैदर, कादर, फिरोज, नासिर, इकलाक और लल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कल्लो की तहरीर पर अबरार, इकरार, आमिर, इमरान और गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद