फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car collided with Scooty, three people injured

हाथरस : कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car collided with Scooty, three people injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम समामई के निकट हाईवे पर एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद भीड़ ने कार चालक को मौके पर पकड़ लिया। घटना की तहरीर रोहित गौड़ पुत्र डालचंद्र शर्मा निवासी अजीत नगर ने थाने में दी है। पुलिस ने कार एवं चालक को कब्जे में कर लिया है।
तहरीर में आरोप है कि रोहित के बहनोई ललित शर्मा, बहन रुचि गौड़ एवं भांजी गुनगुन अपनी स्कूटी से बुधवार की दोपहर अलीगढ़ से सासनी अपनी ससुराल आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम समामई के निकट पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उसके बहन, बहनोई एवं भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए कस्बा के निजी अस्पताल से अलीगढ़ भेजा गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने कार एवं चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed