{"_id":"628e6beb3c7df26d290ad6c7","slug":"hathras-car-collided-with-canter-three-injured-including-driver-hasayan-news-ali2923948160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कैंटर से टकराई कार, चालक सहित तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कैंटर से टकराई कार, चालक सहित तीन जख्मी
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कैंटर और कार। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थिति गांव बस्तोई के निकट मंगलवार की रात करीब दो बजे सवारियों से भरी कार टैंकर से जा टकराई। हादसे में कार चालक सहित तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बरेली निवासी राहुल वीर पुत्र युधिष्ठिर वीर टैक्सी चलाता है। मंगलवार की रात करीब दो बजे वह दो युवकों को मथुरा से बरेली लेेकर जा रहा था। जैसे ही उसकी कार हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थिति गांव बस्तोई के निकट पहुंची। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे कैंटर के चालक को नींद आ गई।
अनियंत्रित हुए कैंटर के पिछले हिस्से से यह कार जा टकराई। कैंटर के साथ यह कार काफी दूर तक खिंचती चली गई। दुर्घटना में चालक राहुलवीर को हल्की चोट आई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। संवाद