फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car climbing on police personnel checking, two injured including inspector

हाथरस : चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर चढ़ाई कार, दरोगा सहित दो घायल

Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Car climbing on police personnel checking, two injured including inspector
हाथरस : घायल पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र की केशोपुर चौकी पर जांच कर रहे दरोगा व हेड कांस्टेबल पर चालक ने कार चढ़ा दी। इससे दोनों घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। वहीं, पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया। कार में बैठे अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे पीआरवी 112 को एक बाइक सवार व्यक्ति ने सूचना दी कि एक अर्टिगा गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट व बदतमीजी की है। सूचना पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। इसके साथ ही थाना हाथरस जंक्शन को भी इसकी सूचना दी। सूचना पर चौकी केशोपुर पर भी बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी गई। वहां कैशोपुर चौकी प्रभारी आनंद चौधरी के अलावा हेड कांस्टेबल विनोद कुमार वाहनों की चेकिंग में लग गए। इसी दौरान इन दोनों पुलिसकर्मियों को एक अर्टिगा गाड़ी दिखाई दी। जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक ने बैरियर में जोरदार टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने इसी दौरान गाड़ी व चालक को पकड़ लिया, जबकि उसमें सवार अन्य लोग वहां से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य भी घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल पूछा। देर रात तक पुलिस हिरासत में लिए गए कार चालक से पूछताछ कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed