फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car, bungalow owners have also got ration cards made

हाथरस : कार, बंगला स्वामियों ने भी बनवा रखे हैं राशन कार्ड

Sat, 06 Nov 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car, bungalow owners have also got ration cards made
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय अन्न योजना एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों का सत्यापन में बड़ी संख्या में अपात्र सामने आए हैं। अपात्र कार्डधारकों की सूची तैयार हो गई है। अब जल्द ही आपूर्ति विभाग की ओर से अपात्र कार्डधारकों के नाम सूची से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन के दौरान चारपहिया वाहन और बंगले वाले भी राशन कार्डधारक पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आपूर्ति विभाग की ओर से जिले में अपात्र कार्डधारकों के सत्यापन के लिए जिले के 132 अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सत्यापन की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया था। सत्यापन में अपात्र मिलने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड काटने के साथ उनसे वसूूली की कार्रवाई भी की जाएगी। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 78.56 प्रतिशत एवं नगरीय क्षेत्र में 64.43 प्रतिशत आबादी के आच्छादन का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 79 प्रतिशत एवं नगरीय क्षेत्र में 64 प्रतिशत आबादी का आच्छादन कर लिया गया है। विभाग को यह शिकायतें मिल रही थीं कि अपात्र लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवा लिए गए हैं। पात्र लोग अभी भी राशनकार्ड से वंचित हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में प्रचलित राशन कार्डों का सत्यापन करा लिया गया है। अपात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। अपात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही इनके नाम काटने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed