फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Canter overturning unbalanced on highway, 15 passengers injured

हाथरस : राजमार्ग पर असंतुलित होकर पलटा कैंटर, 15 यात्री घायल

Mon, 22 Mar 2021 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Canter overturning unbalanced on highway, 15 passengers injured
हाथरस : सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पलटा यात्रियों से भरा कैंटर। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

राजघाट से अस्थि विसर्जित कर लौट रहे आगरा के करीब 35 यात्रियों से भरा एक कैंटर सोमवार की शाम को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय हाइवे पर मंडी समिति के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में अंसतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे कैंटर में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कैंटर में सवार लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
नरीपुरा आगरा निवासी खैरातीलाल की पत्नी शिवदेई का पिछले सोमवार को निधन हो गया था। उनके अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के करीब 35 लोग सोमवार को राजघाट गंगाघाट के लिए एक कैंटर में सवार होकर गए थे। यह सभी जब अस्थि विसर्जन कर घर लौट रहे थे तो सादाबाद पहुंचते ही आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के निकट कैंटर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

कैंटर के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। काफी लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घायलों को एबुलेंस व प्राइवेट वाहनों के जरिये उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर भिजवाया। दुर्घटना में नरीपुुरा थाना शाहगंज आगरा निवासी खैरातीलाल पुत्र नत्थीलाल, सुशीला पुत्री खैरातीलाल, सत्तो देवी पत्नी फतेह सिंह, करन सिंह पुत्र फतेह सिंह, फतेह सिंह पुत्र नत्थीलाल, छवि पुत्री ताराचंद्र, करन पुत्र महेशचंद्र, देवा पुत्र भगवान सिंह, योगेश पुत्र देवा, अन्नू पुत्री ताराचंद्र, महेशचंद्र पुत्र पन्नीलाल, ईदगाह आगरा निवासी बृजमोहन पुत्र गुलाब सिंह, ज्ञानलता पत्नी बृजमोहन सहित अन्य लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर भी ले जाया गया। इन घायलों में से खैरातीलाल, बृजमोहन व सुशीला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed