फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Call on mobile, agencies will buy wheat from home

हाथरस : मोबाइल पर करें कॉल, घर से ही गेहूं खरीदेंगी एजेंसियां

Sat, 30 Apr 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Call on mobile, agencies will buy wheat from home
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब किसानों को गेहूं लेकर मंडी आने की जरूरत नहीं है। अब किसान एक मोबाइल नंबर पर कॉल करें। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारी उनके घर से ही गेहूं की खरीद करेंगे। इससे किसानों का भाड़ा बचेगा। गेहूं बेचने में खासी राहत मिलेगी। अब तक जिलेभर के 67 क्रय केंद्रों पर 360 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
उल्लेखनीय है कि शासन से इस बार जिले को 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। इसी के जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने 67 क्रय केंद्र तय कर दिए। मंडी में गेहूं का रेट 23 सौ रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है। क्रय केंद्रों पर 2015 रुपये दाम तय किया गया है। मंडी में रेट अधिक होने के कारण किसान केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं आ रहे हैं। इस कारण एक माह में 67 हजार एमटी के सापेक्ष 360 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। किसानों से लगातार संपर्क के बाद अधिकारियों को सफलता हाथ नहीं लग रही है। संवाद
विज्ञापन

एक कॉल पर खरीदा जाएगा किसानों का गेहूं
यदि किसी किसान को गेहूं बेचना है तो वह जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर पर 9415248592 पर कॉल करें। इसके साथ निकट के क्रय केंद्र के प्रभारी ट्रैक्टर, कांटा व अन्य सामान लेकर किसान के घर पर पहुंचेंगे। कम से कम 50 क्विंटल गेहूं होना जरूरी है, ताकि उसे खरीदा जा सके। इससे किसानों को राहत मिलेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार का कहना है कि यदि किसी किसान को अपना गेहूं बेचना है तो उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके बताएं। उनके घर से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed