{"_id":"62a7819f9641ae5dd725ec4c","slug":"hathras-by-maintaining-communal-harmony-there-will-be-peace-in-the-society-sp-hathras-news-ali2938123176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने से समाज में शांति रहेगी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने से समाज में शांति रहेगी : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हम सभी एम परमात्मा की संतान हैं। सभी जीवात्माओं का मुख्य धर्म शांति है। सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने से समाज में शांति रहेगी। वर्तमान परिवेश में इसकी बहुत आवश्यकता है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र के सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने व्यक्त किए।
इससे पहले सीपी शर्मा के आवास पर शिवध्वजारोहण किया गया। पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा विभा वैद्य ने कहा कि जिस प्रकार से संसार के हालात हैं उसे देखा जाए तो आगामी समय में संसार के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक हालात बदतर होंगे।
इन विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने का उपाय आध्यात्मिकता है। इस मौके पर बीके मीना बहन, बीके श्वेता बहन ने अतिथियों का स्वागत किया। बालक देबू ने नृत्य प्रस्तुत किया। बीके शांता बहन, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
राजेश शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर की बीके मीना बहन, इगलास की बीके हेमलता बहन, पर्यावरण संस्था नीवो के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने तुलसी के पौधों का वितरण किया। मौके पर चंद्रपाल शर्मा, पियूष, अमित, अशोक उपाध्याय, राकेश अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन रेनू जैन ने किया।