{"_id":"62cc6d220c533a2fea322faf","slug":"hathras-by-august-5-students-will-be-able-to-take-admission-in-classes-from-ninth-to-12th-hathras-news-ali295839528","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच अगस्त तक नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच अगस्त तक नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक में पांच अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म व अग्रिम पंजीकरण के लिए भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन अपलोड किए जाने के लिए समय सारिणी जारी की है। साथ ही प्रवेश की तिथि भी निर्धारित की गई है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि कक्षा नौ और 11वीं और कक्षा-10 एवं 12 में विद्यार्थियों के प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए 11वीं के प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
नौ व 11वीं कक्षा के अग्रिम पंजीकरण 25 अगस्त तक होंगे। वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्र के विवरण की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक हो सकेगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क प्रधानाचार्य 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा होने की सूचना 16 तक परिषद की वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
इसके बाद परीक्षा शुल्क विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक जमा हो सकेगा। निर्धारित तिथि और व्यवस्था के तहत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करके उसे पूरा करते अपने शैक्षिक अर्हता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क की नकद धनराशि अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को प्राप्त करानी होगी। इसके बाद निर्धारित अवधि में अग्रसारण अधिकारी (प्रधानाचार्य) को संपूर्ण कार्यवाही पूरी करनी होगी। संवाद