फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bus drivers who do not work will be on leave, there will be new recruitment

हाथरस : काम न करने वाले बस चालकों की होगी छुट्टी, होगी नई भर्ती

Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bus drivers who do not work will be on leave, there will be new recruitment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज में काम न करने वाले चालकों की जल्द छुट्टी हो सकती है। चालकों के ड्यूटी पर न आने से बसों का संचालन प्रभावित होता है। इसको ध्यान में रखते हुए डिपो के अफसरों ने चालकों की भर्ती का फैसला लिया है। 18 नवंबर तक चालकों की भर्ती के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर आवेदन लिए जाएंगे। 20 नवंबर को नये चालकों का बस चलवाकर टेस्ट लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव के तहत दो नवंबर से 11 नवंबर तक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत हो रही है। प्रोत्साहन योजना समाप्त होने के बाद डिपो के अधिकारी सहालगों में आमदनी को बढ़ाने पर मंथन कर रहे हैं। चालकों के गैरहाजिर रहने से संचालन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो द्वारा नये चालकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है, ताकि बसों का संचालन सही तरीके से हो सके। 18 नवंबर तक डिपो में आवेदन लिए जाएंगे। 20 नवंबर को चालकों का टेस्ट होगा। गैरहाजिर रहने वाले चालकों को नोटिस देने की तैयारी शुरू हो गई है। हाथरस डिपो के स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि नये चालकों की भर्ती के लिए 18 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed