{"_id":"618ab51ddb02f55a554f7e3e","slug":"hathras-bus-drivers-who-do-not-work-will-be-on-leave-there-will-be-new-recruitment-hathras-news-ali277769529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : काम न करने वाले बस चालकों की होगी छुट्टी, होगी नई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : काम न करने वाले बस चालकों की होगी छुट्टी, होगी नई भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज में काम न करने वाले चालकों की जल्द छुट्टी हो सकती है। चालकों के ड्यूटी पर न आने से बसों का संचालन प्रभावित होता है। इसको ध्यान में रखते हुए डिपो के अफसरों ने चालकों की भर्ती का फैसला लिया है। 18 नवंबर तक चालकों की भर्ती के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर आवेदन लिए जाएंगे। 20 नवंबर को नये चालकों का बस चलवाकर टेस्ट लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव के तहत दो नवंबर से 11 नवंबर तक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत हो रही है। प्रोत्साहन योजना समाप्त होने के बाद डिपो के अधिकारी सहालगों में आमदनी को बढ़ाने पर मंथन कर रहे हैं। चालकों के गैरहाजिर रहने से संचालन प्रभावित होता है।
इसको ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो द्वारा नये चालकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है, ताकि बसों का संचालन सही तरीके से हो सके। 18 नवंबर तक डिपो में आवेदन लिए जाएंगे। 20 नवंबर को चालकों का टेस्ट होगा। गैरहाजिर रहने वाले चालकों को नोटिस देने की तैयारी शुरू हो गई है। हाथरस डिपो के स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि नये चालकों की भर्ती के लिए 18 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। संवाद