फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bulldozer run on encroachment, traders clash with SDM

हाथरस : अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एसडीएम से व्यापारियों की हुई नोकझोंक

Sat, 14 May 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bulldozer run on encroachment, traders clash with SDM
हाथरस : अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम से होती व्यापारियों की नोकझोंक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित पंत चौराहे से लेकर एटा रेलवे फाटक तक शुक्रवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों से एसडीएम अंकुर वर्मा की नोकझोंक हुई। इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। बता दें कि नगर पालिका की तरफ से कई दिनों पहले घोषणा कर दी गई थी कि शुक्रवार को जीटी रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। आग्रह किया गया था कि स्वयं अतिक्रमण हटालें अन्यथा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
शुक्रवार सुबह 11 बजे एसडीएम अंकुर वर्मा के साथ नायब तहसीलदार, पालिका जेई पारुल दीक्षित, कार्यालय अधीक्षक कपिल सिंह टीम के साथ बुलडोजर व ट्रैक्टर लेकर जीटी रोड स्थित पंत चौराहे पर पहुंच गए। यहां से अतिक्रमण को बुलडोजर ने हटाना शुरू किया। नगर पालिका बाजार की दुकानों से टिन शेड को हटाया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एटा रेलवे फाटक तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस दौरान कई जगहों पर एसडीएम व नायब तहसीलदार इकराम कुरेशी से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिन्होंने ने स्थायी अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed