{"_id":"627ff857fed75562336432ed","slug":"hathras-bulldozer-removed-illegal-encroachment-from-dharamshala-road-shaphu-news-ali2915603184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धर्मशाला रोड से अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धर्मशाला रोड से अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया
विज्ञापन
सहपऊ के धर्मशाला मार्ग से अवैध कब्जों को ढहाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
धर्मशाला चौराहा से कस्बा की ओर आने वाले मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को शनिवार की दोपहर राजस्व एवं नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी से तुड़वा दिया। दोनों तरफ आवास बनने एवं उनसे निकलने वाले पानी की वजह से इस मार्ग पर चलना दूभर हो गया था। सड़क में गड्ढे गिरने से आए दिन हादसे होते रहते थे। स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन कर इस समस्या से निजात दिलाने की प्रशासन एवं नगर पंचायत से अपील की थी।
नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित होने के बाद बोर्ड की बैठक में इस सड़क के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर बनाने, रास्ते के दोनों ओर एवं बीच में पौधे लगवाने, लाइट व पानी निकासी के लिए नाला बनाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद इस रोड का टेंडर निकला था। जिसके बाद लोगों ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी।
याचिका की सुनवाई होने पर उच्च न्यायालय ने तहसीलदार को निर्देश देते हुए याचियों को उनकी की जमीन के अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा था। निर्धारित समय पर कोई भी याची अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। शनिवार को आरआई योगेंद्र गौतम, लेखपाल बृजेश कौशिक एवं रत्नेश कुमार के साथ नगर पंचायत चेयरमैन विपन वशिष्ठ, ईओ नरेश सिंह और अन्य नगर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी से अवैध कब्जों को हटवा दिया। संवाद
विज्ञापन
- अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। समय पूरा होने के बाद अवैध अतिक्रमण को हटाकर वहां नाले निर्माण के लिए रास्ता बना दिया गया है। सड़क की दूसरी ओर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए रविवार सुबह तक का समय और दिया गया है। यदि वहां से अतिक्रमण नहीं हटता है तो रविवार दोपहर को अतिक्रमण को भी ढहा दिया जाएगा। - नरेश सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सहपऊ