फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Budget received for four routes of the district, work will start in January

हाथरस : जिले के चार मार्गों के लिए मिला बजट, जनवरी में शुरू होगा काम

Sat, 08 Oct 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

यह जानकारी भाजपा विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है। सड़कों की बदतर हालत को लेकर सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की थी और उन्हें मार्गों की दुर्दशा से अवगत कराया था। हाथरस से जलेसर तक 16 किमी का मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

विज्ञापन
Hathras: Budget received for four routes of the district, work will start in January
हाथरस : राजमार्गों के लिए बजट जारी होने की जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अं? - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नये साल में जिले के कई मार्गों की नवीनीकरण के साथ सूरत बदलने वाली है। हाथरस से जलेसर, सासनी से नानऊ, दाऊजी से कोटा व हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग का नवीनीकरण होगा। यह जानकारी भाजपा विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है।
उल्लेखनीय है कि जिले में नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ शासन स्तर से किसी सड़क के नव निर्माण के लिए बजट नहीं मिला था। सड़कों की बदतर हालत को लेकर सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की थी और उन्हें मार्गों की दुर्दशा से अवगत कराया था।
विज्ञापन

अब शासन स्तर से जिले के चार मार्गों के नवीनीकरण की मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। हाथरस से जलेसर तक 16 किमी का मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। वहीं सासनी-नानऊ मार्ग के लिए करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये मिले हैं। हाथरस से दाऊजी-कोटा मार्ग के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग को सुधारने के लिए 62 लाख रुपये की धनराशि जारी गई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed