फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSP will form majority government in UP on its own

हाथरस : बसपा अपने दम पर यूपी में बनाएगी बहुमत की सरकार

Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BSP will form majority government in UP on its own
हाथरस : मंडलीय जनसभा के दौरान हाथरस विधानसभा सीट से संजीव कुमार काका के नाम की घोषणा करते सतीशचंद? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा व सपा बैसाखी पर चल रही है। दोनों ही पार्टियां दर्जनों दलों को तलाश रही हैं। ये दोनों पार्टियां मिल जुलकर चुनाव लड़ रही हैं। बसपा जमीनी स्तर पर काम कर रही है। बसपा बूथ स्तर तक मजबूत हैं। अपने दम पर बिना किसी के साथ अगले चुनाव में यूपी में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ये बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि बसपा किसी भी पार्टी के साथ चुनावी मैदान में नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में अन्य दलों के कार्यकर्ता बसपा में शामिल होने आ रहे हैं। हमारी पार्टी में जो लोग पार्टी विरोधी काम करते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। हमारी पार्टी में नेता बनाए जाते हैं। नेता बनने के बाद लोग बाहर की पार्टियों में भागते हैं। इससे हम पर कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी व्यक्ति के पास कोई जनाधार न हो और उसे किसी को रिश्तेदार बताकर फोटो खिंचवाने के लिए खड़ा कर दिया जाए तो उससे को कोई फर्क नहीं पड़ता। संवाद

हाथरस : हाथरस मे हुई बसपा की मंडलीय जनसभा में पार्टी महासचिव सतीशचंद्र मिश्र का बड़ी माला पहनाकर ?

हाथरस : हाथरस मे हुई बसपा की मंडलीय जनसभा में पार्टी महासचिव सतीशचंद्र मिश्र का बड़ी माला पहनाकर ?- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed