{"_id":"62b8aa02449ccc0cb82f8e2c","slug":"hathras-bsp-will-add-75-thousand-new-members-sikandhra-rahu-news-ali2947626137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 75 हजार नये सदस्यों को जोड़ेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 75 हजार नये सदस्यों को जोड़ेगी बसपा
विज्ञापन
बसपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व नए सदस्य। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
निकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने रविवार से 75 हजार नये सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद चौक पर हुई बैठक में इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।
मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि लोगों को बसपा का सुशासन बार-बार याद आ रहा है। लोगों की सोच बदल रही हैं और वह दोबारा तेजी से बसपा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिस तेजी के साथ पार्टी के नये सदस्य बन रहे हैं, उससे उम्मीद है कि जल्द ही पार्टी सदस्यता के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।
युवा नेता मनोज पंडित ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज प्रदेश का युवा, किसान और व्यापारी परेशान है। वह एक बार पुन: बसपा को चाहता है। बैठक में हुकम सिंह नेताजी (जिला सचिव हाथरस), अर्जुन कुमार गौतम (विधानसभा अध्यक्ष सिकंदराराऊ), हेमंत कुमार जाटव (विधानसभा सचिव), प्रशांत यादव (विधानसभा उपाध्यक्ष), राकेश सोनी, सचिन कुमार, दीपक सहगल, विनोद कुमार, मलखान सिंह, धर्म सिंह, अभिषेक सिंह, सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे।