फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSP may soon announce candidates of Hathras, Sikandrau

हाथरस : बसपा जल्द कर सकती है हाथरस, सिकंदराराऊ के प्रत्याशी घोषित

Thu, 25 Nov 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BSP may soon announce candidates of Hathras, Sikandrau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब बसपा जल्द ही हाथरस और सिकंदराराऊ सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हाथरस सीट से बसपा ने अपना प्रत्याशी लगभग तय कर लिया है और उसकी घोषणा होना बाकी है। वहीं सिकंदराराऊ में भी कई दावेदारों के नाम पर पार्टी गहनता से विचार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी सादाबाद सीट पर बसपा विजयी रही थी और सिकंदराराऊ और हाथरस विस सीट पर वह दूसरे स्थान पर आई थी। पार्टी ने दो साल पहले सादाबाद के विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को निलंबित कर दिया था। अब पार्टी ने सादाबाद से डॉ.अविन शर्मा को सादाबाद से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बसपा चुनाव से काफी पहले से उम्मीदवारों की घोषणा कर देती है।
विज्ञापन

ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि बसपा जल्द ही हाथरस और सिकंदराराऊ से भी पार्टी के उम्मीदवारों की जल्द घोषणा कर देगी। सूत्रों के मुताबिक हाथरस विस सीट पर भी बसपा ने अपना उम्मीदवार लगभग तय कर लिया है। यहां से विजयगढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार काका की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है। वहीं सिकंदराराऊ सीट पर भी जल्द ही पार्टी प्रत्याशी घोषित कर देगी। सूत्रों की मानें तो पिछली बार वहां से बनी सिंह बघेल बसपा के प्रत्याशी थे। इस बार भी पार्टी किसी बघेल जाति के ही किसी व्यक्ति पर दांव लगाना चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर की बसपा में वापसी की संभावना बेहद कम
हाथरस। सूत्रों की मानें तो पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निलंबन के बाद से यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है कि उनकी बसपा में फिर से वापसी हो जाए, लेकिन अब इसकी संभावना भी नगण्य ही हो गई है, क्योंकि बसपा ने अपनी विनिंग सीट से डॉ. अविन शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वैसे भी पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो चुका है। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुकी हैं और भाई रामेश्वर उपाध्याय मुरसान ब्लॉक प्रमुख। संवाद

पार्टी ने सादाबाद में डॉ.अविन शर्मा को प्रत्याशी बना दिया है। हाथरस से संजीव कुमार काका प्रबल दावेदारों में हैं। अन्य दावेदार भी हैं। सिकंदराराऊ सीट पर भी पार्टी जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी।
-महेशबाबू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed