फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras BSP candidate Hembabu Dhangar accused of filling nomination with fake caste certificate

Hathras: बसपा प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र से पर्चा भरने का आरोप, नामांकन पत्र की जांच 20 अप्रैल को

Fri, 19 Apr 2024 09:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

हाथरस लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर पर गुरु रविदास महापीठ के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह बंटी भैया ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाया है। इस बारे में संबंधित कागजात वह 20 अप्रैल को नामांकन पत्र जांच कमेटी के समक्ष रख सकते हैं। 

विज्ञापन
Hathras BSP candidate Hembabu Dhangar accused of filling nomination with fake caste certificate
हाथरस से बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरु रविदास महापीठ के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह बंटी भैया ने एक शिकायती पत्र डाक के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर अर्चना वर्मा को भेजा है। पत्र में उन्होंने लोकसभा के प्रत्याशी हेमबाबू धनगर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उनका नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेम बाबू धनगर और उनके पिता पिछड़ा वर्ग की पाल बघेल जाति से आते हैं। इस संबंधी कागजात जांच कमेटी के सामने प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन

शिकायती पत्र
नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को
19 अप्रैल को हाथरस लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। बसपा प्रत्याशी पर आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता संबंधित कागजात नामांकन पत्र जांच कमेटी के समक्ष रख सकते हैं। 
विज्ञापन

शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed