फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSA angry over flaws, sought clarification

हाथरस : खामियों पर बीएसए नाराज, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BSA angry over flaws, sought clarification
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शाहीन ने बृहस्पतिवार को विकास खंड हाथरस के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में निरीक्षण के समय सुबह साढ़े 10 बजे विद्यालय में ई-पाठशाला और मोहल्ला कक्षा के संचालन के अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय दादनपुर में छात्र नामांकन में वृद्धि न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

दोनों स्कूलों के निरीक्षण के वक्त बीएसए ने निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव में संपर्क कर छात्र नामांकन में वृद्धि की जाए। प्रेरणा साथी का लक्ष्य के सापेक्ष चयन किया जाए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कक्षावार और संख्यावार शिक्षकों में विभाजित कर साप्ताहिक संवाद किया जाए। सभी छात्र-छात्राओं का आंकलन कर प्रेरणा तालिका में अंकन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पाठशाला एवं मोहल्ला कक्षा के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। संविलियन विद्यालय गोशाला नगर क्षेत्र हाथरस में सुबह 11 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिले।
कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्धारित पैरामीटर में यह विद्यालय कितने बिंदुओं को संतृप्त करता है, इसकी जानकारी विद्यालय में उपस्थित सहायक अध्यापकों और शिक्षामित्रों को नहीं थी। उन्हें यह भी पता नहीं था कि विद्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत क्या कार्य कराया गया है। कार्यरत स्टाफ को डीबीटी के कार्य की कोई भी जानकारी नहीं थी।

अभिलेखों के अवलोकन से संज्ञान में आया कि विद्यालय में छात्र नामांकन में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र द्वारा अपने पद के प्रति निर्धारित दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसके संबंध में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और शिक्षामित्रों से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed